🔥 TRENDING Hema Malini Shares Heartfelt Message t... PVR Inox Offers Free Pav Bhaji with 4... Arunachal Police Rescue 51, Including... Arunachal Launches Awareness Drive on... Arunachal Education Minister Opens New... 3-Year-Old Boy Dies After Tempo Accide...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के पालीगंज में बड़ा सड़क हादसा: नहर में कार पलटने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत
Local

पटना के पालीगंज में बड़ा सड़क हादसा: नहर में कार पलटने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 09 Aug 2026, 09:38 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल के रहने वाले थे दोनों मृतक, पटना जाने के दौरान उदयपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिरी स्विफ्ट डिजायर

पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ के उदयपुर गांव के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सोन नहर में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक किसी काम के सिलसिले में कार से पटना जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।नहर में गहरा पानी होने के कारण कार में ही फंस गए दोनों भाईमिली जानकारी के अनुसार, जब कार पालीगंज के उदयपुर गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार रफ्तार में होने के कारण सीधे सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरी। नहर में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने की वजह से कार उसमें पूरी तरह फंस गई। कार का दरवाजा न खुलने के कारण उसमें सवार दोनों युवक अंदर ही फंस गए और पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान सूरज कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों मृतक अरवल जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिरडी गांव के निवासी थे और आपस में चचेरे भाई थे।

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उदयपुर गांव के पास सड़क हादसा हुआ है। सोन नहर मार्ग में एक कार नदी में पलट गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम और स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पहुंची। दोनों को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और कार को जेसीबी के जरिए बाहर निकाल लिया गया है। दोनों किसी काम से पटना जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। परिजन को सूचना दे दी गई है।
📲Get App