🔥 TRENDING Sikkim CM Prem Singh Tamang Graces Ami... NSUI Stages Symbolic Protest in Delhi... Govt and Action Committee Agree on Rs... Judicial Magistrate Dies in Car Overtu... Madhya Pradesh Vice-Chancellor Over Ag... Police Arrest Sahab Lal Patel for Brut...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

पटना के मिलर ग्राउंड में सपना चौधरी के डांस ने दीपकित नवरंग गरबा

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Oct 2026, 09:10 AM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार, 19 अक्टूबर की रात पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित 'नवरंग गरबा' कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शानदार प्रस्तुति दी। नीलकमल सिंह के गाने पर उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पटना। नवरात्रि के रंग, गरबा की धुन और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के धमाकेदार डांस का संगम सोमवार, 19 अक्टूबर की रात पटना के मिलर ग्राउंड में देखने को मिला। यहां आयोजित 'नवरंग गरबा' कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अपने खास अंदाज और शानदार डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के लोकप्रिय गाने 'गुलाब जैसन खिलल बाड़ू' पर सपना चौधरी ने अपने डांस स्टेप्स से समां बांध दिया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी झूमने लगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

सपना चौधरी के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके डांस अंदाज और दर्शकों के उत्साह की झलक देखने को मिल रही है। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम ने गरबा की रौनक में मनोरंजन का नया रंग भर दिया।
📲Get App