🔥 ट्रेंडिंग केरल के सीएम विजयन ने पालक्कड़ डिवीजन... गाचिबौली में बढ़ते मलबे ने साइबराबाद क... US सुप्रीम कोर्ट ने व्हाइट हाउस के बॉल... ओडिशा के पुरी में हत्या मामला, कानक न्... कनक न्यूज़ ने 22 अगस्त 2026 को 7 बजे ओ... અંકલેશ્વરમાં રબી-ઉલ-અવ્વલના પવિત્ર પર્...
23 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

पटना के एस एस पी कार्तिकेय शर्मा पहुंचे तरेत पाली मठ

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 अग. 2026, 09:18 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना के सीनियर एस पी कार्तिकेय शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ नौबतपुर प्रखंड स्थित तरेत पाली मठ पहुंचे जहां उन्होंने भगवान राघवेंद्र कि पुजा अर्चना किया।

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना के SSP श्री कार्तिकेय कुमार शर्मा जी का तरेत पाली मठ में आगमन
तरेत पाली मठ में पटना के SSP श्री कार्तिकेय कुमार शर्मा जी ने अपने पूरे परिवार के साथ पधारकर श्री राघवेंद्र सरकार के दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने परम पूज्य श्री स्वामी जी महाराज सुदर्शनाचार्यजी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मठ के गजराज के दर्शन कर उनका भी आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात उन्होंने मठ में संचालित गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत पाठ को श्रवण किया। विद्यार्थियों की शुद्ध एवं प्रभावशाली संस्कृत प्रस्तुति से वे अत्यंत प्रसन्न हुए और गुरुकुल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने गुरुकुल के प्रति विशेष शुभकामनाएँ एवं प्रोत्साहन व्यक्त करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं संस्कृति के इस पावन प्रयास की सराहना की।
उनका तरेत पाली मठ आगमन एवं विद्यार्थियों के प्रति स्नेह एवं उत्साहवर्धन गुरुकुल परिवार के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी रहा है।
📲Get App