🔥 TRENDING बुढ़नेपुर की गुप्ता बस्ती में दूसरे दि... પોરબંદરમાં ફૂડ વિભાગની કાર્યવાહી: નવયુ... भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के पास गंगा म... अशोक नगर से राजसमंद तक सात दिवसीय साइक... ਪੰਜਾਬ ''ਚ 10 ਰੁਪਏ ਦੇ MOMOS ਪਿੱਛੇ ਮੁੰਡੇ... स्कूल भवन निर्माण बिल पास कराने के एवज...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के बिक्रम में सो रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; भाई के ससुराल वालों पर पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
Crime

पटना के बिक्रम में सो रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; भाई के ससुराल वालों पर पुरानी रंजिश में हमले का आरोप

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 26 Aug 2026, 05:44 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के उदरचक गांव में मंगलवार की देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अपने घर के दलान पर सो रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दतियाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना एम्स रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


पारिवारिक रंजिश और पुराना विवाद

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल युवक के परिजनों के अनुसार, परिवार के एक सदस्य की पत्नी की पूर्व में हुई आत्महत्या को लेकर मायके पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद में परिवार के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले में जख्मी युवक का भाई धर्मेंद्र कुमार जेल में बंद है बताया जा रहा है कि जेल में बंद धर्मेंद्र कुमार की पत्नी की सालों बाद श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम चल रहा था परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और छानबीन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की पहचान करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📲Get App