🔥 ट्रेंडिंग ಪ್ರಜಾಸೇವಾ ಆಂದೋಲನದಿಂದ ಜನರ ಸಮಸ್ಯೆಗಳಿಗೆ ತ... પોરબંદર એ.સી.બી.માં લાંચની ઘટના: ધાર્મ... मिज़ोरम के फावंगपुई राष्ट्रीय उद्यान म... प्रोजेक्ट मुस्कान जागरूकता से बच्चा ने... अरुणाचल प्रदेश में 16,000 से अधिक महिल... तिब्बत सीमा पर वापसी के बावजूद चीन ने...
14 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पटना के बिक्रम में NH-139 पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, बालू लदे और खाली ट्रक की टक्कर में गौरीचक का चालक गंभीर रूप से घायल

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 14 सित. 2026, 08:32 PM 👁 51
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंधराचौकी के पास हुआ हादसा; प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल चालक को पटना किया रेफर

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 139 (NH 139) पर अंधराचौकी के पास दो ट्रकों के बीच एक जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक बिक्रम की ओर से बालू लोड कर नौबतपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी नौबतपुर की ओर से एक खाली ट्रक बिक्रम की तरफ आ रहा था। अंधराचौकी के समीप दोनों ट्रकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बालू लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान सुरेन्द्र यादव (50 वर्ष), पिता - बहादुर यादव, ग्राम - बलुआचक, थाना - गौरीचक के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बिक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को तुरंत दतियाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📲Get App