🔥 TRENDING Hema Malini Shares Heartfelt Message t... PVR Inox Offers Free Pav Bhaji with 4... Arunachal Police Rescue 51, Including... Arunachal Launches Awareness Drive on... Arunachal Education Minister Opens New... 3-Year-Old Boy Dies After Tempo Accide...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के बिक्रम में ‘ग्रीन विलेज’ मुहिम के तहत सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व वृक्षारोपण अभियान, लगाए 300 पौधे
Agriculture

पटना के बिक्रम में ‘ग्रीन विलेज’ मुहिम के तहत सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व वृक्षारोपण अभियान, लगाए 300 पौधे

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Sep 2026, 07:56 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘ग्रीन विलेज’ मुहिम के तहत "द रेड फाइट" न्यू जनरेशन स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, पारंपरिक हरियाली लौटाने का संकल्प

पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व फल देने के उद्देश्य से पटना जिले के बिक्रम में स्थित "द रेड फाइट" (न्यू जनरेशन स्कूल) में एक वृहद् वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। "ग्रीन विलेज" मुहिम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व में स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 300 पौधे लगाए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर गांव और कस्बे में पारंपरिक हरियाली को वापस लौटाना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर बेहद उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सुमित कुमार द्वारा सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई और प्रकृति के महत्व से अवगत कराया गया।

इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के संचालक अभिजित सिंहा ने बच्चों को पर्यावरण संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा, "केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनकी देखभाल करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है।" उन्होंने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों से अपील की कि वे इन पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में सभी को स्वच्छ प्राकृतिक हवा और फल मिल सकें।

इस मुहिम की सराहना करते हुए स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने इसे पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वनकुश दुबे, कुंदन कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
📲Get App