🔥 TRENDING ICON UNISEX SALON का भव्य उद्घाटन, भार... પટેલના મુવાડા નજીક ચેકડેમમાંથી ગુમ થયે... कनहरी हिल के पास चोरी की स्कूटी पर घूम... राजस्थान में कल होगी पंचायती राज चुनाव... कनहरी हिल के पास चोरी की स्कूटी पर घूम... Green SM India mein pahli bar taxi mei...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पटना जिला के सभी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क कि स्थापना

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 06:50 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिलेके सभी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क कि स्थापना बच्चों के बाल मित्रवत वातावरण माहौल बनाने के उद्येश्य से किया गया है

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना।

बच्चों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं बाल-मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना की गई है। इसी क्रम में श्री संकेत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए संवाद स्थापित किया गया ।

यह पहल बच्चों को अपनी समस्याओं को बिना किसी भय या संकोच के साझा करने, आवश्यक सहायता प्राप्त करने तथा पुलिस के साथ सहज संवाद स्थापित करने के लिए सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराती है।

बालिकाओं से संवाद एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु योग्य महिला पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Child Help Desk/Child Corner पर आने वाले बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उचित सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित पदाधिकारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित एवं सक्रिय रहेंगे, ताकि बच्चों के अभिभावक/परिजन आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर सकें।

अभिभावकों/परिजनों से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल आवश्यक एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 | 24×7 सहायता

बच्चों की आवाज़ सुनना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना—पटना पुलिस की प्राथमिकता है।

सुनें • समझें • साथ दें
पटना पुलिस सुरक्षित बच्चे, सुरक्षित समाज।
📲Get App