🔥 TRENDING Rashami Desai Opens Up About 4-Year Hi... Rajinikanth's Jailer 2 Surpasses Rs 50... Rajinikanth’s Jailer 2 Nets ₹50 Crore... Rajinikanth's Jailer 2 Opens with ₹56 ... India, US Finalise First Phase of Trad... Haryana procures 15.52 lakh tonnes of...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना IG का बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों पर जताई नाराजगी
Local

पटना IG का बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों पर जताई नाराजगी

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 31 Aug 2026, 07:46 PM 👁 261
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश, रात्रि गश्ती बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर

पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) जितेंद्र राणा ने सोमवार को बिक्रम थाना और सर्किल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। IG ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक कार्यों का जायजा लेने के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पटना पश्चिम के सिटी एसपी संकेत कुमार और पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा समेत पालीगंज अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। IG ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

IG जितेंद्र राणा सबसे पहले बिक्रम थाना स्थित सर्किल कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न फाइलों और महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर से लंबित मामलों और जांच की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बिक्रम थाना के मुख्य भवन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में IG ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों की शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने को कहा। IG ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान IG ने पुलिस अधिकारियों को सक्रियता, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग के साथ क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने का निर्देश दिया।
📲Get App