🔥 TRENDING Hema Malini Shares Heartfelt Message t... PVR Inox Offers Free Pav Bhaji with 4... Arunachal Police Rescue 51, Including... Arunachal Launches Awareness Drive on... Arunachal Education Minister Opens New... 3-Year-Old Boy Dies After Tempo Accide...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना : बिक्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ शातिर भीम उर्फ तेज गिरफ्तार
Crime

पटना : बिक्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टा और कारतूस के साथ शातिर भीम उर्फ तेज गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 08 Sep 2026, 08:16 PM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छोटकी बलियारी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी; कमरे के छज्जे से बरामद हुए हथियार, आरोपी भेजा गया जेल

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिक्रम थाना पुलिस ने ग्राम छोटकी बलियारी में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भीम उर्फ तेज नाम के एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कमरे के छज्जे पर छिपाकर रखे थे हथियार

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी भीम उर्फ तेज के घर पर अचानक छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कमरे के छज्जे पर छिपाकर रखे गए घातक हथियार बरामद किए। बरामद किए गए हथियारों में 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा शामिल है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी भीम उर्फ तेज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए तो नहीं करने वाला था।
📲Get App