🔥 ट्रेंडिंग एमपी में घरमालिक के नववर्ष विरोध के बा... खतु श्याम मंदिर के रास्ते में बस में ग... मंदसौर में बच्ची का सिर अलग, ट्रक में... पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष ने राज्य में... बड़े दुर्गा पूजा आयोजकों की आय में उछा... बेल से नहीं सिद्ध होगा संदीप घोष की बे...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पुराने मामले में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पुराने मामले में गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 20 सित. 2026, 07:04 PM 👁 69
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले चल रही सियासत में नया ट्विस्ट आ गया है. नंदीग्राम के बाद अब पुलिस ने रेजीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है. निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के पांच साल पुराने मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक सैफ़ुल इस्लाम की गिरफ्तारी की घटना पुलिस द्वारा कांग्रेस के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई. मिलन प्रधान को जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान दर्ज लगभग दो दशक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था.

#WestBengal #Nandigram #RejiNagar #ByPoll #need24
📲Get App