🔥 TRENDING ଗୁଣୁପୁର ଉପଖଣ୍ଡ କଳିଙ୍ଗ ସାମ୍ବାଦିକ ସଂଘର ଜ... J&K Finance Department to Review Pay F... Jammu & Kashmir and Ladakh to See 623 ... Surge in Kashmir Violence Prompts Call... Mini Holige, Paneer Curry and More: Me... Census 2027 Self‑Enumeration Starts Na...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पैसों के विवाद में युवक के अपहरण का पर्दाफाश, मोहनगंज पुलिस ने कौशांबी से सकुशल बरामद किया; तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: ashif 🗓 16 Nov 2026, 08:24 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शाहमऊ बाजार से अपहरण किए गए एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कौशांबी जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त कार, गमछा, मास्क व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को निसार अहमद ने अपने बेटे मोहम्मद अंसार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रयागराज निवासी कामरान उर्फ चांद के यहां काम करता था। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते 15 नवंबर को कामरान अपने साथियों के साथ शाहमऊ बाजार से अंसार को जबरन कार में बैठाकर ले गया था।
मोहनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार अपहृत युवक की तलाश में जुटी थी। सोमवार को तलाश के दौरान पुलिस को प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कौशांबी के दारानगर फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर खड़ी एक स्विफ्ट कार से रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो पिछली सीट पर अंसार के हाथ गमछे से बंधे हुए मिले और मुंह पर मास्क लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी कामरान उर्फ चांद, रूमी अहमद और आतिफ (सभी निवासी प्रयागराज) को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में मोहनगंज पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
📲Get App