🔥 TRENDING અંબાજી કંટ્રોલ રૂમ: ભાદરવી પૂનમ મેળામા... રાજકોટ સિવિલ હોસ્પિટલમાં દર્દીઓને અપાત... BJP MLA Injured After Fortuner Skids I... Kedarnath Landslide Claims Lives, Auth... Elderly Indian Woman Robbed of ₹1.9 mi... Indian Woman in Canada Shares Emotiona...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पर्युषण महापर्व पर रानी बाग दिगम्बर जैन मंदिर में सजा धर्म और भक्ति का दरबार

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 27 Sep 2026, 01:00 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुनि श्री प्रज्ञांश सागर जी महाराज के सानिध्य में रानी बाग में धार्मिक आयोजन की धूम

नई दिल्ली, रानी बाग। रानी बाग स्थित शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के पावन पर्युषण महापर्व के अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन हुआ।मंदिर की कार्यकारिणी के अनुसार यह आयोजन 16 से 27 सितंबर 2026 तक चला,जिसमें श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म एवं आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया।
आयोजन में शाही तिथि प्रचारक, श्रुताराधक संत पूज्य मुनि क्षुल्लक श्री 105 प्रज्ञांश सागर जी महाराज का सानिध्य प्रमुख रूप से सबको प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में विधानाचार्य पं. अमित जैन शास्त्री दिल्ली तथा संगीतकार शंकर भाई एंड पार्टी जबलपुर के मधुर भजनों नें सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।
दैनिक कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे स्वर्ण कलश द्वारा अभिषेक के बाद शांतिधारा, सुबह 7:30 बजे संगीतमय सामूहिक पूजन एवं श्री शांति भक्ति विधान तथा सुबह 9 बजे महाराज श्री द्वारा मंगल प्रवचन रखा गया। दोपहर में तत्वार्थ सूत्र वाचन के साथ शाम को विशेष मंत्र आराधना, मंगल आरती एवं श्री शांति भक्ति कीर्तन, शास्त्र प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए|
16 दिवसीय श्री शांति भक्ति विधान एवं दीपार्चना, श्री पुष्पदंत निर्वाण कल्याणक, संध्याकालीन नेमिनाथ बारात व वैराग्य मंचन, तृतीय श्री कल्याण मंदिर विधान एवं दीपार्चना, धूप दशमी, अनंत चतुर्दशी, श्री वासुपूज्य निर्वाण कल्याणक, 108 दीपकों द्वारा महाआरती तथा समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व एवं विशाल पालकी यात्रा जैसे विशेष आयोजनों की भी पूरे रानी बाग़ में धूम रहीं।
आयोजकों के अनुसार इन धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जैन धर्म के सिद्धांतों, संयम, अहिंसा, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना से जोड़ना है। पर्युषण महापर्व के दौरान मंदिर परिसर में मंदिर कार्यकारिणी, महिला मंडली तथा श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली ।कार्यक्रम समापन के पश्चात् भक्तवत्सल परिवार (रानी बाग़) की ओर से भक्तों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई.
📲Get App