🔥 ट्रेंडिंग मांसा में संघर्ष के बाद सक्रियक लखा सि... डैनी बंडाला ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इ... जालंधर के दो स्कूलों पर बम धमकी, हड़कं... लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा त... शिक्षिका कादंबरी मिश्रा की बाइक दुर्घट... सीबीआई अदालत ने अलकत्रा घोटाले के ट्रा...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

प्रयागराज में घर की जमीन से मिला 5 करोड़ का खजाना, तीन नीले ड्रम में छिपे थे नोट

✍️ रिपोर्टर: Ajaruddin 🗓 30 अक्टू. 2026, 10:48 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक घर की तलाशी के दौरान जमीन में गाड़े तीन नीले ड्रम खोजे, जिनमें करीब 5 करोड़ रुपये नगद मिले।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस को एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए तीन नीले ड्रम मिले हैं। जब पुलिस ने इन ड्रमों को खोला, तो अंदर कपड़ों में लपेटकर रखी गई 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरुआती जांच के मुताबिक, इन ड्रमों में कुल मिलाकर करीब 5 करोड़ रुपये नगद रखे पाए गए हैं, जिससे स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को यह बड़ी रकम पड़ोसी विवाद की जांच के दौरान मिली। बताया जाता है कि पुलिस तलाशी के दौरान इस छिपाए हुए खजाने के बारे में जानकारी पाई। सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे गांव की बिजली कटवाकर छापेमारी की और करीब साढ़े चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से मिली रकम को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

मामले के संबंध में ग्रामीणों का दावा है कि घर के मालिक राकेश यादव ने कुछ ही वर्षों में 22 बीघा जमीन खरीदी और आलीशान मकान बनवाया था। अब पुलिस इस रकम के स्रोत और उसकी छिपाई जाने की वजह की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस का पहरा लगाया गया है और संबंधित घर को सील कर दिया गया है।
📲Get App