🔥 TRENDING Rashmika Mandanna Shares What She Love... Gellar & Prinze Jr.'s Daughter Begins... Police Officer Shot and Found Dead in... Indian and Chinese Commanders Meet in... Shaleen Kabra Opens Badminton Champion... J&K Chief Secretary makes inaugural di...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

पूर्वांचल के उद्योगपति देवेंद्र कुमार दुबे बने तेजस्वी संगठन न्यास के आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 05:00 PM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेजस्वी किसान मार्ट के जरिए किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार से जोड़ने की मुहिम को मिलेगा बढ़ावा

सोनभद्र। पूर्वांचल के औद्योगिक एवं व्यापारिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले मिर्जापुर निवासी प्रतिष्ठित उद्यमी देवेंद्र कुमार दुबे को तेजस्वी संगठन न्यास का आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और किसान सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देवेंद्र कुमार दुबे ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी के संचालक हैं। इसके साथ ही वह पूर्व में पूर्वांचल क्षेत्र में विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों में प्रतिष्ठित ठेकेदार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका व्यापारिक नेटवर्क सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी सहित मध्यप्रदेश तक विस्तृत है। औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और व्यापक संपर्कों से न्यास को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 से सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय तेजस्वी संगठन न्यास किसान सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, युवाओं के उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। न्यास की प्रमुख पहल 'तेजस्वी किसान मार्ट' के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों (FPO), किसान उत्पादक कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को उत्पाद विकास, प्रसंस्करण, ब्रांड निर्माण एवं बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाना तथा गांवों में रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर विकसित करना है। आजीवन न्यासी एवं संरक्षक सदस्य के रूप में देवेंद्र कुमार दुबे अपने औद्योगिक और व्यावसायिक अनुभव से संगठन को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही उन्हें विशेष सलाहकार समूह में स्थान देने तथा न्यास से जुड़ी संस्थागत गतिविधियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवेंद्र कुमार दुबे का अनुभव, व्यावसायिक संपर्क और मार्गदर्शन संगठन के सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। वहीं, न्यास के प्रबंधक न्यासी ई. अभिषेक मिश्रा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से किसान सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और संगठनात्मक विस्तार के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी। देवेंद्र कुमार दुबे की नियुक्ति से तेजस्वी संगठन न्यास को औद्योगिक जगत का अनुभव और सहयोग मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की मुहिम को भी गति मिलने की उम्मीद है।
📲Get App