🔥 TRENDING West Bengal Empowers Wheelchair Users... West Bengal: SIR Appeals Voter Inclusi... Delhi Man, 56, Fatally Injured in Road... Cyclone Arnab: India's First Cyclone o... Heavy Rain and Strong Winds Batter Sou... Nepali Schoolgirl Prakriti Malla's Han...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले में हादसा, राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित

✍️ Reporter: ashif 🗓 27 Oct 2026, 03:20 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुल्तानपुर | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के
काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। राहत
की बात यह है कि हादसे में राहुल गांधी और उनके साथ मौजूद लोग पूरी
तरह सुरक्षित हैं।
घटना सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 91 के
पास की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, काफिले में चल रहे एक वाहन के अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और
स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।
बता दें कि राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर जिला न्यायालय में पेशी के लिए जा रहे थे।
📲Get App