🔥 ट्रेंडिंग Mathura kosi त्योहारों को लेकर एसपी दे... ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੰਜ ਖਿਡਾਰੀ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟ... পুরুলিয়া বাস্কেটবল দল শিলিগুড়িতে রাজ... ರಾಯಚೂರು: ಕಬ್ಬು ಕಾರ್ಖಾನೆಗೆ ನೊಂದಣಿ ಅವಧಿಯ... भूखंड मालिकों को सचेत किया स्पोर्टस्टार ने भारत बनाम न्यूजीलैंड O...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ब्लड कैंसर पीड़ित को 1 लाख रुपये की सहायता दी

✍️ रिपोर्टर: Akash Bharti 🗓 04 नव. 2026, 08:21 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़का गावं की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे युवक प्रदीप कुमार राम को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर मानवीय संवेदना दिखाई।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बड़का गावं की ओर से एक बार फिर मानवीय संवेदना और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने ब्लड कैंसर से पीड़ित युवक प्रदीप कुमार राम को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्रदीप कुमार राम, जो कि बेलतू गाँव, पोस्ट कंडाबेर के निवासी हैं, तथा उनके पिता चमन राम, पिछले एक वर्ष से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज मुंबई के प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है।

लंबे इलाज के कारण परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था, और इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने तुरंत आगे आकर परिवार को 1 लाख रुपये की मदद सौंपी। इस सहयोग से पीड़ित परिवार को इलाज जारी रखने में बड़ी राहत मिली है।

परिवार ने पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "कठिन समय में मिला यह सहयोग हमारे लिए संजीवनी से कम नहीं है। हम अंबा प्रसाद जी का हृदय से धन्यवाद करते हैं।" क्षेत्र में इस मानवीय पहल की जमकर सराहना हो रही है, और लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल राजनीति नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है।
📲Get App