🔥 TRENDING Government reduces tender validity to... Schools Closed on September 21: State‑... Initial fuel loading starts at Rajasth... જામનગર જિલ્લાની રણુજા મેળામાં વરસાદ છત... கோவை சிங்காநல்லூரில் பொதுக்கூட்டம் மற்... Jodhpur Weather: No Rain Expected Unti...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 20 Sep 2026, 10:15 PM 👁 119
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने 20 सितंबर 2026 को पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर बिजली, पेयजल, सड़क और मतदाता सूची के मुद्दों पर चर्चा की।

20 सितंबर 2026 को रविवार को झारखंड के पाकुड़ जिले में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय आलमगीर आलम साहब ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क, एमएमडी आर (MMDR) सहित क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान वर्तमान Special Intensive Revision (SIR) के तहत मतदाता सूची में अनमैपिंग मतदाताओं से संबंधित मामलों, सत्यापन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।
📲Get App