🔥 TRENDING J&K Government Reassigns Senior Secret... Bihar Board Extends Online Application... Police, Childline and Human Rights Com... Rajasthan Police Chase 200 km, Arrest... Re-polling held in Jaipur, Jodhpur, Ko... रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुबक्स...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 07:25 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों से विशेष पहल में शामिल होने का आह्वान किया गया है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के सम्मान में जलाया जाने वाला यह दीप सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति संकल्प का प्रतीक होगा। इसके माध्यम से नए भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया है। अभियान से जुड़े संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समाजसेवा का उल्लेख करते हुए जन-जन के आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। नागरिकों से 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।
📲Get App