Politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना, समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्र सेवा और सुशासन के प्रति समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण की कामना की। राष्ट्र सेवा और सुशासन के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।