स्थानीय
प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस रैंकिंग में जालौन प्रथम, पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया सम्मानित
आईजीआरएस टीम की मेहनत लाई रंग, प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जालौन ने बढ़ाया मान
जालौन। जनपद जालौन की आई.जी.आर.एस. (I.G.R.S.) टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि और सराहनीय कार्य के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आईजीआरएस टीम को 1,000 रुपये (एक हजार रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किए जाने से आईजीआरएस टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन हुआ। जनपद को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने में टीम के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की जा रही है।