🔥 TRENDING Four Reserved Festival Special Trains... Rain brings chill to Delhi, residents... BJP State In‑Charge Biplab Deb Visits... Damoh Contractor Charged for Winning T... ભીલડી ખાતેથી સાબરમતી (અમદાવાદ) થી વારા... Dumper Crashes into Tree, Flips on Del...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रताप वर्ल्ड स्कूल के बेटे ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बढ़ाया विद्यालय व माता-पिता का मान, अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम

✍️ Reporter: Dinesh Kumar 🗓 30 Oct 2026, 03:43 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिनेश धीमान इंदौरा प्रथम न्यूज:-प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा चनौर के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र नितीश कुमार ने भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे इंदौरा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नितीश कुमार अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

नितीश कुमार की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। राष्ट्रीय टीम में स्थान प्राप्त करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि होती है। नितीश ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति लगन और मेहनत हो तो सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू परमार, एमडी डॉ. ऋचा महाजन एवं डायरेक्टर डॉ. विशाल महाजन ने नितीश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि हमारे विद्यालय का विद्यार्थी अब राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर देश के स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में भी लगातार अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि प्रताप वर्ल्ड स्कूल का हमेशा से प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर प्रदान किए जाएं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितीश कुमार दिल्ली में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा भविष्य में सफलता की नई मिसाल कायम करेंगे।

नितीश कुमार के राष्ट्रीय टीम में चयन की खबर से उनके अभिभावकों में भी खुशी की लहर है। उनकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने का संदेश देगी।

प्रताप वर्ल्ड स्कूल परिवार ने नितीश कुमार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲Get App