🔥 TRENDING बालमटाकळी गावात टँकरद्वारे पाणीपुरवठा... सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान: गौरे... ବାତ୍ୟାକୁ ନେଇ ହାଇଆଲର୍ଟରେ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଏୟାର... कलेक्टर विजय दयाराम ने 44 प्रतिभागियों... ବାତ୍ୟା ପୂର୍ବରୁ ପୁରୀରେ ଜୋରଦାର ପ୍ରସ୍ତୁତି... कल्याणपुरा ब्लॉक नंबर 2 में खिला कमल,...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुरुषार्थ फाउंडेशन का 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 07:14 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुरुषार्थ फाउंडेशन का 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

खैरथल हीरालाल भूरानी
मंगलवार सायंकाल पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से 'मंदिर से मंदिर जोड़ो महा अभियान' के तहत 36वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ खैरथल गांव स्थित कीर्तन भवन में बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी के भजनों एवं जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत ने सामूहिक आरती करवाई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक मुकेश गुप्ता ने सभी को गोपाष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कार्तिक मास के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इस माह में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े सेवादार, मंदिर जोड़ो महा अभियान के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲Get App