🔥 TRENDING Bhopal: New complaint lodged against f... शाहपुरा नगर परिषद की साधारण सभा Canada: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਰੁੱਕਸਾਈਡ ਵਿਖੇ... रिहंदनगर बिजपुर Miley Cyrus and Maxx Morando’s Wedding... Anant Singh’s Daughter’s Lavish Weddin...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

पूरनपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

✍️ Reporter: Ritik Mishra 🗓 26 Nov 2026, 11:02 AM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और मारपीट की गई और जान से मारने कि धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की

ब्रेकिंग न्यूज़ | पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

रितिक मिश्रा स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

पूरनपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और मारपीट की गई और जान से मारने कि धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामला थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रुरिया तालूका, गजरौला का है। प्राप्त शिकायती पत्र के अनुसार, प्रार्थी पूरन सिंह पुत्र जंगी सिंह का आरोप है कि उनकी पैतृक जमीन पर उत्तम पुत्र लाल सिंह और उनकी पत्नी जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
शिकायत में बताया गया है कि दिनांक 16 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उत्तम और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर जमीन पर लगी सब्जियां आदि उखाड़कर फेंक दीं।
जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही दोबारा विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित का कहना है कि विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उन्हें अपनी जान-माल के नुकसान का डर बना हुआ है।
इसी मामले को लेकर पीड़ित पूरन सिंह ने 23 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी पूरनपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
📲Get App