🔥 TRENDING कांकेर में बस्तर फाइटर के सिर्फ 125 पद... સુરતના સરથાણામાં મહિલા ચોર ગેંગનો ખેલ:... ਲੱਖੇ ਸਿਧਾਣੇ ਬਾਰੇ ਖਬਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ... ਲੱਖੇ ਸਿਧਾਣੇ ਬਾਰੇ ਖਬਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ... लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी... શું થશે કંઇ એવું જેના થી બધા હજી અજાણ...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पूर्णियां पुलिस ने कसबा थाना क्षेत्र में दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 07:36 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां जिला के कसबा थाना कि पुलिस एन एच 27पर 200 ग्राम स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

पूर्णिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कसबा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने NH-27 काठपुल के समीप घेराबंदी कर दो सक्रिय स्मैक तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 ग्राम से अधिक स्मैक, नकदी, मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। ​दरअसल, 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ कसबा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की टीम ने फौरन NH-27 स्थित काठपुल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। ​चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध पल्सर बाइक पहुंची, तो पुलिस बल ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों युवकों के पास से करीब 204.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने 1500 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की जा रही काली पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया। ​पकड़े गए तस्करों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास वार्ड नंबर 3 निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार और 29 वर्षीय बिरेन महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरेन महतो का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। ​कसबा थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है, ताकि नशे के इस काले कारोबार से जुड़े अन्य सिंडिकेट और सप्लायर्स तक पहुंचा जा सके।
📲Get App