🔥 ट्रेंडिंग हमारे हमारे गांव के समाज के बारे मेंभी... खेमानीचक में लगी भयानक आग सारी दुकाने... વાસણા પોલીસ સ્ટેશનની ટીમે અર્ધવ્યુ સ્ક... यूपी CM योगी का दावा: 'डबल इंजन' सरकार... पंजाब में विजिलेंस ने 40,000 रुपये की... IMD ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लि...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पूर्णियां पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए 1132लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 11:10 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां जिला के मुफसिल थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए दो तस्कर को 1132लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

पूर्णियां से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पूर्णिया जिला के मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1132 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।दरअसल देर शाम से मुफस्सिल थाना को सूचना मिली थी कि बंगाल से बेलौरी बाईपास के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर बाईपास पर वाहन जांच शुरू की और एक पिकअप वाहन को जब्त किया,
तलाशी के दौरान वाहन से 1132.2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड निवासी टुनटुन यादव और संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिकअप, एक मोबाइल और 2600 रुपये भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बाईट सदर एस डी पी ओ अभिनव परासर
📲Get App