🔥 TRENDING Jamia Millia Islamia administration ci... Delhi AAP orders removal of malfunctio... IMD predicts light showers and hailsto... Musheer Khan becomes first Mumbai play... Jalandhar: Three Vehicles Collide, Dri... दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पूर्णियां पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 04:26 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत करवाई करते हुए 27किवंटलअलमुनियमऔर कॉपर तार के साथ 6लोगो को गिरफ्तार किया

पूर्णियां से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पूर्णिया में बिजली तार चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार! एसडीपीओ2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में केनगर पुलिस और DIU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 27 क्विंटल एल्युमिनियम और कॉपर तार बरामद किए गए हैं।

5 अक्टूबर की रात केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर, परसिया और रहिका बहियार में कृषि पटवन के लिए लगी 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का करीब 8.20 किलोमीटर तार काटकर चोरी कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया।

कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो, एक पिकअप, सात मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तार काटने के दो उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्णिया शहर में भी बिजली तार और अन्य विद्युत सामग्री की चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
📲Get App