🔥 TRENDING IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पर्णय हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, ढोल बजाकर दी आत्मसमर्पण की चेतावनी
Crime

पर्णय हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, ढोल बजाकर दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Sep 2026, 06:04 AM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के पर्णय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर ढोल बजाकर मुनादी कराई और जल्द आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी। दो आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं।

पर्णय हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया और ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए उन्हें जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार उर्फ पचाई और अखिलेश कुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय से वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

5 सितंबर 2026 की शाम पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के घर पहुंचकर ढोल बजवाया और सार्वजनिक रूप से इश्तेहार पढ़कर सुनाया। इसके बाद आरोपी के घर की दीवार पर इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सख्त हिदायत दी कि घर का कोई सामान इधर-उधर न किया जाए तथा फरार आरोपी को जल्द से जल्द थाना अथवा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक एवं जातीय उन्माद फैलाने वाले पोस्ट और अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
📲Get App