🔥 TRENDING Himachal’s Lavi Fair Celebrates 300 Ye... Meghalaya Council Raises Concerns Over... Meghalaya Allocates ₹2 Crore to Enhanc... IHCL Secures Taj Resort Deal in Barapa... Bangladesh PM Sheikh Hasina warns of s... Tripura HC upholds Rs 4 lakh compensat...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पिरान कलियर में अवैध निर्माण की रिपोर्ट पर पत्रकार को मौत की धमकी, व्हाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 14 Nov 2026, 01:10 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिरान कलियर में अवैध निर्माण की खबर प्रसारित करने पर एक पत्रकार को व्हाट्सएप कॉल में जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।

रुड़की / मंगलौर:
उत्तराखंड के रुड़की तहसील अंतर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में बिना नक्शे और एनओसी के धड़ल्ले से बन रहे अवैध कमर्शियल गेस्ट हाउस की खबर प्रमुखता से दिखाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया है। आरोप है कि निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए सच सामने लाने पर निर्माणकर्ताओं की तरफ से पत्रकार को व्हाट्सएप कॉल कर के न केवल अश्लील गालियां दी गईं, बल्कि घर से उठवाकर जान से मारने की खुली धमकी भी दी गई है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम नगला इमरती निवासी अब्बास पुत्र साधक तथा आजम व असलम पुत्रगण आलम द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र और अग्निशमन (Fire NOC) व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे वैधानिक प्रमाण पत्रों के एक विशाल कमर्शियल गेस्ट हाउस का अवैध निर्माण कराया जा रहा है। रिपोर्टर एवं पत्रकार ने जब अपने पेशेवर दायित्व का निर्वहन करते हुए इस अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जुड़ी खबर को प्रमुखता से कवर किया, तो निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी और अश्लील गालियां समाचार प्रसारित होने से बौखलाए आरोपी असलम पुत्र आलम ने बीती 13 अक्टूबर 2026 की रात्रि को लगभग 9:00 बजे पत्रकार के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल की। आरोप है कि फोन उठाते ही अभियुक्त ने पत्रकार को मां-बहन की बेहद भद्दी और अश्लील गालियां दीं। साथ ही धमकी दी कि "तूने हमारे गेस्ट हाउस की न्यूज़ कैसे बनाई? तुझे घर से उठवाकर जान से मार देंगे, जिंदा नहीं छोड़ेंगे।" लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला, पत्रकारों में रोष एक तरफ जहां क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए अब पत्रकारों को इस तरह खुलेआम धमकियां मिलना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस घटना से पत्रकार और उनके परिवार में भारी दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पीड़ित पत्रकार की ओर से थाना कोतवाली मंगलौर में नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी असलम और उसके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है
📲Get App