🔥 TRENDING Karnataka CM Defends Rs 8‑per‑Litre Mi... Amit Shah Arrives in Chennai to Chair... Sugarcane Farmers Demand ₹5,500/tonne,... Tamil Nadu CM Vijay to Attend World Ec... Tamil Nadu to Impose New Environmental... Thevar Jayanthi Guru Puja Commences Un...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रेम प्रसंग में किशोरी और युवक ने खुद को लगाई आग, दोनों गंभीर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 31 Oct 2026, 08:51 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसे दोनों, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

चांदा, सुलतानपुर। चांदा क्षेत्र के मरछे गांव में शनिवार देर शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक किशोरी और युवक ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
झुलसने वालों की पहचान मरछे गांव निवासी सृष्टि शर्मा (16) पुत्री अमित शर्मा और शिवम सिंह (25) पुत्र हरिशंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह से ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। देर शाम सृष्टि, शिवम के घर पहुंच गई। वहां दोनों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान घर में रखे पेट्रोल को सृष्टि ने कथित तौर पर दोनों के ऊपर डाल दिया, जिससे आग लग गई।
घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
📲Get App