🔥 TRENDING Ramayana Premieres with Global Red Car... Union Minister Kiren Rijiju Opens New... International racers try bamboo raftin... Arunachal Governor Reviews Security in... Jammu Police Bust JKSSB Exam Cheating... Tanvir Sadiq says PDP and BJP behind J...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

परम पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की हनुमंत कथा कार्यक्रम नवंबर‑दिसंबर 2026 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार व वृंदावन में

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Nov 2026, 01:13 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बागेश्वर धाम सरकार ने नवंबर‑दिसंबर 2026 में विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली हनुमंत कथाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने नवंबर और दिसंबर 2026 में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों में आयोजित होने वाली हनुमंत कथा के कार्यक्रम की आधिकारिक सूची जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार तथा वृंदावन में होने वाले धार्मिक आयोजन शामिल हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 17‑20 नवंबर को कुंडा (उत्तर प्रदेश), 22‑24 नवंबर को पठानकोट (पंजाब), 26‑28 नवंबर को अंधेरी (मुंबई, महाराष्ट्र), 04‑06 दिसंबर को गोंडा (उत्तर प्रदेश), 11‑13 दिसंबर को झांसी (उत्तर प्रदेश), 14‑16 दिसंबर को बक्सर (बिहार), 17‑19 दिसंबर को वृंदावन, 21‑25 दिसंबर को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) तथा 27‑29 दिसंबर को आगरा (उत्तर प्रदेश) में हनुमंत कथा आयोजित की जाएगी।

इन सभी आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग देखी जा रही है। कथा के माध्यम से भक्तों को हनुमान जी की भक्ति, धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकता को बल मिलेगा।

यह समाचार जनहित की खबर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर, Need24 News, एटा, उत्तर प्रदेश।
📲Get App