🔥 TRENDING Indian and UAE soldiers conduct joint... Study Finds Over 35,000 Children in Ut... Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Ope... Four Arrested After Video Shows Men As... CJP Shifts Focus from Student Issues t... BJP MP Sudhanshu Trivedi challenges US...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रखंड कार्यालय का पीछे बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी
Crime

प्रखंड कार्यालय का पीछे बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Aug 2026, 07:58 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालयके पीछे स्थित एक बंद घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर किया लगभग पांच लाख कि संपत्ति कि चोरी, पुलिस जांच में जुटी

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
नौबतपुर थाना क्षेत्र के
नौबतपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे घर में लाखों की चोरीः पांच दिन बाद लौटे परिवार ने देखा टूटा ताला*

नौबतपुर थाना क्षेत्र के लख पर स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान और आभूषणों की चोरी कर ली। यह घटना तब सामने आई जब गृहस्वामी धनंजय कुमार पांच दिन बाद अपने पैतृक गांव अहुआरा से लौटे। गुरुवार को घर पहुंचने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। धनंजय कुमार के अनुसार, उनका परिवार पूजा के सिलसिले में पांच दिनों के लिए पैतृक घर अहुआरा गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से फ्रिज, कूलर, दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, टेबल-कुर्सी सहित अन्य घरेलू सामान चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, सोने के झुमके, मांगटीका, मंगलसूत्र, सोने की चेन और चांदी की दो पायल भी गायब थीं। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुए सामान और आभूषणों की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचित किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है।थानादक्षय मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस आस पास के लगे हुए सी सी टी वी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।
📲Get App