🔥 TRENDING एन एच आर सी के मॉनिटर ने पटना एम्स Amritsar Residents Detain Suspect in M... Punjab Health Dept to Spray and Fog Ho... Gandhi Nagar School Triumphs in Under-... Three Quintals of Spoiled Sweets Destr... Bihar Government Launches Online Porta...
22 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

परीक्षा ड्यूटी को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 06:40 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के आदेश, आयोग के दिशा-निर्देशों का होगा कड़ाई से पालन

कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा की लिखित परीक्षा 23 अगस्त 2026, रविवार को कमिश्नरेट कानपुर नगर के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए 22 अगस्त को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था/नोडल अधिकारी परीक्षा महेश कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी निगरानी, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
📲Get App