🔥 TRENDING पाकुड़ के कबड्डी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प... નેશનલ હાઈવે ૪ પર RTO સુરતની સ્પેશિયલ એ... BSF Trooper Dies After Self‑Inflicted... Tripura Chief Minister Inspects Diwali... Students protest at Tripura University... Himachal Pradesh HC warns hotel licenc...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पार्किंग के साथ ठेले-रेहड़ियों का जमावड़ा, K-ब्लॉक के पार्क पर बढ़ी परेशानी; RWA की शिकायतें बेअसर

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 01 Oct 2026, 11:15 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालकाजी K-ब्लॉक में पार्किंग का कब्जा! शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, पार्क गेट भी वाहनों से घिरा

कालकाजी के K-ब्लॉक में पार्किंग का ‘कब्जा’, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

नई दिल्ली। कालकाजी के K-ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को लेकर स्थानीय RWA द्वारा स्थानीय निगम पार्षद श्रीमति योगिता सिंह और संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें दिए जाने के बावजूद अब तक समाधान नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

RWA का कहना है कि पार्क के आसपास पार्किंग के नाम पर वाहनों के साथ ठेले-रेहड़ियां भी खड़ी कराई जा रही हैं, जबकि पार्क के गेट के सामने भी गाड़ियां खड़ी रहने से प्रवेश-निकास प्रभावित हो रहा है। लगातार वाहनों की आवाजाही और धूल-प्रदूषण से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।

शिकायत पत्र में RWA ने पार्किंग व्यवस्था की दोबारा समीक्षा कर पार्क के गेट को वाहनों से मुक्त कराने और कथित अवैध पार्किंग व रेहड़ी-ठेलों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
📲Get App