🔥 TRENDING पाली के बांगड़ विधि महाविद्यालय में वि... Chicago Family Launches 'Festivo' to F... Indie Music Surge: Sanju Rathod, Farha... Maharashtra CM says protesting is legi... Mumbai to Experience Clear Skies with... Uddhav Sena Skips President's INDIA Bl...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पिरई नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
Local

पिरई नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 06 Sep 2026, 08:39 AM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में मवेशी चराने गया एक युवक पिरई नदी में डूबकर लापता हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में मवेशी चराने गया एक युवक पिरई नदी में डूबकर लापता हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिपरी तिलक सिंह गांव निवासी संदीप (25) शनिवार दोपहर भैंस चराने के लिए नदी के पास गया था। इस दौरान उसकी भैंस पिरई नदी पार कर दूसरी ओर चली गई। भैंस को पकड़ने के लिए संदीप ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आया।
संदीप के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही साथियों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है, जिससे तलाश अभियान में परेशानी हो रही है। पुलिस की मौजूदगी में बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।
📲Get App