🔥 TRENDING 20 કિ.મી.ની સીમામાં ટોલ પ્લાઝા માટે 01... નવા વાડજમાં 'લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હ... Maharashtra MLC Election Results 2026... Maharashtra Cyber Police Nab 23-Year-O... Maharashtra Cracks Down on Ride-Hailin... અમરેલી સિંચાઈ વિભાગમાં જુનિયર ક્લાર્ક...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पूरे चूरू जिले को सुखा घोषित करने के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

✍️ Reporter: Hetram 🗓 27 Oct 2026, 11:28 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जब प्रमुख दल नगर निकाय चुनाव में धन बल से लगे हुए थे तब कॉमरेड निर्मल प्रजापत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप प्रशासन से माँग कर रहे इलाके की गिरदावरी करवाकर सम्पूर्ण चूरू जिले को सूखा प्रभावित घोषित करो।

अब पंचायत चुनाव है कॉमरेड निर्मल प्रजापत की पत्नी कॉमरेड सुमन प्रजापत जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। सभी नेता अपने पुत्र, पुत्रवधु, पत्नी और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं, किसी को प्रमुख, किसी को प्रधान जो बनाना है।

लेकिन कामरेड निर्मल चुनाव प्रचार बीच में छोड़, किसानों के हक-हकूक के लिए प्रशासन से लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा चूरू जिले की केवल दो तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्णय को बदलकर सम्पूर्ण जिले चूरू को सुखाग्रस्त घोषित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Nirmal Kumar
Suman Taranagar
📲Get App