🔥 TRENDING कुटेला वन परिक्षेत्र में गजराज की धमाक... અહમદાબાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા... પેટ્રોલમાં ઇથેનોલનું યોગ્ય મિશ્રણ કેટલ... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपि... Delhi Official Rekha Gupta Mandates Mo... Protester Seizes Bus Key at Jantar Man...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पणजी : वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ रीजनल सेक्रेटेरिएट ऑफ एशिया (WFDRSA) के 12वें युवा शिविर का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री सुभाष फळ
Sports

पणजी : वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ रीजनल सेक्रेटेरिएट ऑफ एशिया (WFDRSA) के 12वें युवा शिविर का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री सुभाष फळ

✍️ Reporter: sudesh mayekar 🗓 05 Oct 2026, 08:32 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यह युवा शिविर दिव्यांगजन राज्य आयुक्त कार्यालय एवं गोवा सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ द डेफ और गोवा एसोसिएशन ऑफ द डेफ के सहयोग से आयोजित किया जा र

पणजी : वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ रीजनल सेक्रेटेरिएट ऑफ एशिया (WFDRSA) के 12वें युवा शिविर का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री सुभाष फळ देसाई ने किया। इस अवसर पर दिव्यांगजन राज्य आयुक्त श्री गुरु प्रसाद पावस्कर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की निदेशक श्रीमती वर्षा नाइक, राज्य दिव्यांगजन आयोग के सचिव श्री ताहा हाजीक, विभाग के उपनिदेशक श्री श्रीकांत पेडणेकर, डब्ल्यूएफडी रीजनल सेक्रेटेरिएट फॉर एशिया यूथ सेक्शन के अध्यक्ष श्री बाबलू कुमार तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रोशन कुमार उपस्थित रहे।
यह युवा शिविर दिव्यांगजन राज्य आयुक्त कार्यालय एवं गोवा सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ द डेफ और गोवा एसोसिएशन ऑफ द डेफ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में भारत सहित दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भूटान, नेपाल, फिलीपींस, मंगोलिया और लाओस समेत लगभग 10 देशों के प्रतिभागी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
यह युवा शिविर 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
📲Get App