🔥 TRENDING સુરત કીમમાં સ્વાગત રો હાઉસમાં નવરાત્રિ... हजारीबाग में मोटरसाइकिल चोरी पर कोर्रा... keacher સુરતના પલસાણા તાલુકામાં ટ્રક તૂટી લાકડ... સુરતના કામરેજમાં SBI ATM સેન્ટરમાં તસ્... Bulldozer Rips Through Encroached Hous...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी!

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 13 Oct 2026, 04:42 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी बस्तियों में पानी की ज्वलंत समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, गौतम बुद्ध नगर कमेटी ने सेक्टर-8 कार्यालय पर बैठक की।
बैठक को समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, जिला अध्यक्ष रेखा चौहान, जिला सचिव चंदा बेगम आदि ने संबोधित किया।

बैठक में बस्तियों में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा बस्तियों में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए महिलाओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग कार्यालय, सेक्टर-5, नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
महिला समिति ने मांग की है कि बस्तियों में नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
📲Get App