Crime
पलवल: ₹3,000 की रिश्वत लेते हथीन गेट चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई
फरीदाबाद एसीबी की टीम ने पलवल में हथीन गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेश कुमार को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन पर केस दर्ज न करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
पलवल, हरियाणा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) फरीदाबाद की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने हथीन गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेश कुमार को कथित तौर पर ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के एक मामले में केस दर्ज न करने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बाद में यह सौदा ₹8,000 में तय हुआ था, जिसमें से ₹5,000 आरोपी पहले ही ले चुका था।
एसीबी की टीम ने शेष ₹3,000 की रिश्वत लेते समय जाल बिछाकर आरोपी उपनिरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।