🔥 ट्रेंडिंग বাগনানের ঘন্টা মোড়ে নিত্য যানজট শনি ও... उरई में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नि... महाराष्ट्र FDA ने 8 आउटलेट्स का लाइसें... मुंबई FDA ने ब्लिंकिट विले पार्ले का फ... पर्यटन बूम से यूपी के होटल निवेश में 4... अराधना मिश्रा ने नई यूपी कांग्रेस अध्य...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पुलिस विभाग के 05 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोहपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 04:30 PM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना

उरई, जालौन। दिनांक 30 सितंबर 2026 को जनपद जालौन पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे 05 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन उरई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी
उ0नि0 ना0पु0 सत्यनारायण — ऐच्छिक सेवानिवृत्ति
उ0नि0 ना0पु0 इन्द्रमणि चौधरी
उ0नि0 ना0पु0 पुत्तू लाल
उ0नि0 स0पु0 देवेन्द्र कुमार
हे0का0 स0पु0 कफील अहमद खाँ
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।
📲Get App