Local
पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित कीया गया।
पुलिस केंद्र अरवल में एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में परेड आयोजित की गई।
पुलिस संस्मरण दिवस पर बुधवार को पुलिस केंद्र अरवल में एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के नेतृत्व में परेड आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए बलिदान को नमन किया गया।