🔥 TRENDING Uttarakhand Government Transfers 30 Se... Haryana government extends outsourcing... PM Narendra Modi addresses farmers at... Sonia Gandhi Reveals Feeding Prisoners... Karnal Honored as Haryana's Cleanest C... Delhi-NCR Air Quality Hits Stage III:...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस ने चार स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 12 Nov 2026, 09:36 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। जिले में लंबित स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कदवाया पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी चंदेरी महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कदवाया निरीक्षक मनीष सिंह जादौन ने न्यायालय से जारी चार स्थायी वारंटों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के प्रकरण क्रमांक 236/2020 में जारी स्थायी वारंट के तहत पदम पुत्र किशनलाल लोधी, संजू पुत्र विष्णुप्रसाद कुशवाह (30), पवन पुत्र चम्पालाल साहू (30), तीनों निवासी ग्राम महुअन तथा अरविंद उर्फ भोला पुत्र प्रकाश यादव (30), निवासी ग्राम मन्हेटी, थाना कदवाया को गिरफ्तार किया गया।
📲Get App