🔥 TRENDING Birla urges respect and collective eff... Haryana to launch mental‑health suppor... NASA satellite overpass linked to farm... Meghalaya grapples with severe water c... Shop Worker Sourabh Chandrakar Turns O... Assamese Woman Assaulted in Front of T...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पलासी में 7.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 03 Nov 2026, 09:18 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पलासी थाना पुलिस ने धर्मगंज चौक के पास 7.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया और मोटरसाइकिल जब्त की।

पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को धर्मगंज चौक के पास बकनिया पुल के पास मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 7.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से एक काली मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के शिवम झा (20) और पलासी थाना क्षेत्र के बहुवारी निवासी विकास कुमार दास (19) के रूप में हुई है।

तलाशी में शिवम के पास से 22 पुड़िया में 5.6 ग्राम और विकास के पास से 8 पुड़िया में 1.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 30 पुड़िया में 7.5 ग्राम स्मैक मिली। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App