🔥 ट्रेंडिंग ವಿರಾಟ್ ಕೊಹ್ಲಿ 38ನೇ ಜನ್ಮದಿನದ ಸಂಭ್ರಮದಲ್ಲ... સાયબર અવેરનેસ સમી પોલીસ સ્ટેશન ಯಶ್-ರಣಬೀರ್ ಜೋಡಿಯ 'ರಾಮಾಯಣ' ಚಿತ್ರದಲ್ಲಿ ರ... आज (6 नवंबर 2026) की प्रमुख और ताजा खब... गुजरात के डिप्टी सीएम सांचिवी ने दिवाल... ADNOC ने गुजरात एनर्जी को एलएनजी आपूर्...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

पुलिस लाइन्स आगरा में वामा सारथी ने पुलिस परिवार के बच्चों संग मनाई दीपावली, उपहार देकर बांटी खुशियां

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 नव. 2026, 02:49 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों ने रंगोली सजाकर और पटाखे चलाकर मनाया दीपोत्सव, वामा सारथी की सदस्याओं ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ साझा किए खुशियों के पल।

आगरा। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत 05 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन्स, आगरा परिसर में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से दीपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोनी शांडिल्य, अध्यक्षा वामा सारथी, आगरा एवं कमिश्नरेट आगरा की वामा सारथी की सदस्याओं ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां सजाईं और पटाखे चलाकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अध्यक्षा मोनी शांडिल्य ने बच्चों को उपहार भेंट किए और उनके साथ खुशियों के पल साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ दीपावली का त्योहार यादगार बनाना रहा।
📲Get App