🔥 TRENDING जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन ऐलान प... CEIR પોર્ટલની મદદથી રાજુલા પોલીસે ગુમ... ગાંધીનગરમાં આરોગ્ય સેવાઓને વધુ અસરકારક... Student Union Nominations Kick Off in... BJP Leaders Honour Gopabandhu Das on H... INDIA Bloc Thanks Odisha Citizens for...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफरपुर पुलिस अधीक्षक कि संयुक्तअध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Oct 2026, 07:45 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षकतिरहुत क्षेत्र मुजफरपुर एवं पुलिस अधीक्षक कि संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

लुकेशन :- सीतामढ़ी ( बिहार )


रिपोर्ट :- अमित कुमार

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, तिरहुत, क्षेत्र, मुजफ्फरपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

स्क्रिप्ट :- सीतामढ़ी बैठक में आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जुलूस के लाइसेंस, निर्धारित मार्ग एवं शर्तों के अनुपालन, पूजा-पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, भीड़ प्रबंधन, नियमित गश्ती तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को नियमित भ्रमण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति एवं पूजा समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। पर्व-त्योहारों के दौरान सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखने,आवश्यकतानुसार यातायात मार्ग में बदलाव, वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। बैठक में सांप्रदायिक दंगा/तनाव, पुलिस पर हमला, एनडीपीएस एक्ट एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित अनुसंधान पूर्ण कराते हुए कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, जिले में नवनियुक्त सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। नवनियुक्त सिपाहियों के साथ मार्गदर्शन बैठक-सह-ब्रीफिंग के दौरान उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें वर्दी की गरिमा बनाए रखने, निर्धारित नियमों एवं पुलिस मैनुअल का पालन करने तथा अपने आचरण एवं कार्यशैली से पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, जवाबदेही एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, दंगा निरोधक पुरुष एवं महिला दल की तैयारियों, उपलब्ध वाहनों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। दंगा एवं अन्य विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस बल को सतर्क एवं तैयार रहने तथा आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-01, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सार्जेंट मेजर, अंचल निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App