🔥 ट्रेंडिंग અંકલેશ્વર GIDCમાં પતિ દ્વારા પત્ની લક્... बड़ी खबर: सरदारशहर के कल्याणपुरा में म... બનાસકાંઠા માં જુગલસીંગ ચીકલીગર ગેંગ સા... जेएनयू में छात्रों का आंदोलन जारी, छात... पटना में भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्... पटना में बिहार रेजिमेंट के सम्मेलन में...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस के अनुसर परिवार राम अवतार चावला ने 9 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोनेर रोड स्थिति बाल विहार कॉलोनी में राजा कृष्ण मंदिर के पास दुकान नंबर 17 के शटर का ताला तोड़ कर

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 25 अक्टू. 2026, 07:44 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

(1)सुनील गोदारा पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना खो नागोरियान (2)जयपाल सहायक उपनिरीक्षक (3) वीरेंद्र चौधरी सहायक उपनिरीक्षक (4) धीरज सिपाही 4082 (5) बजरंग लाल सिपाही 4689 (6) शनि कुमार सिपाही 12483

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान...खो नागोरियान थाना
खो नागोरियान थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा

शातिर नकबजन नौशाद अली उर्फ सोनू गिरफ्तार, चोरी का माल मशरूका बरामद

जयपुर, 25 अक्टूबर 2026। जयपुर पूर्व के खो नागोरियान थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन नौशाद अली उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल मशरूका भी बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व साचिन मित्तल (IPS) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व और सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में खो नागोरियान थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना अधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

दुकान का ताला तोड़कर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार, परिवादी रामअवतार चांवला ने 9 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गोनर रोड स्थित बाल विहार कॉलोनी में राधा-कृष्ण मंदिर के पास दुकान नंबर 17 के शटर का लॉक तोड़कर अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गया। इस संबंध में पुलिस थाना खो नागोरियान में मुकदमा नंबर 589/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

नशे की पूर्ति के लिए करता था चोरी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नौशाद अली उर्फ सोनू नशा करने का आदी बताया गया है। आरोप है कि वह राह चलते लोगों के मकानों और परिसरों में मौका देखकर ताले तोड़ता तथा मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। चोरी किए गए सामान को औने-पौने दामों में बेचकर रकम नशे पर खर्च करने की बात सामने आई है।

कई आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड
📲Get App