🔥 TRENDING ਐਪਲ ਨੇ ਲਾਂਚ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ AI ਸਮਾਰਟ ਡਿਸਪਲੇ... ਸਿੱਟ ਟੀਮ ਨੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ... સમી PSI શ્રી જાડેજા સાહેબે નવરાત્રિને... सिकंदराराऊ: सराय उम्दा बेगम स्थित श्री... Pabitra Margherita Denies Connection t... Police Seize 350 Bags of Urea Near Ass...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस चौकी के पास छात्रा से अभद्रता, शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर दो युवक गिरफ्तार!

✍️ Reporter: ashif 🗓 13 Oct 2026, 08:00 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रतापगढ़। जिले के भंगवा चुंगी चौराहे पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना पुलिस चौकी के पास हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को भंगवा चुंगी चौराहे से नगर कोतवाली तक पैदल लेकर गई। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के भगवां चुंगी कल शाम को लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों की पुलिस ने की पिटाई और निकाली बारात
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता
📲Get App