🔥 TRENDING धर्म के प्रति जागरूक युवा लोगों को दिख... Uttarakhand CM Dhami joins women in tr... Pioneer Edge Questions If Chalda Mahas... Mother jumps into river in Uttarakhand... Delhi High Court to Gain Seven New Jud... Delhi's Chandni Chowk Town Hall to be...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअली की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Local

पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअली की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 02:56 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा बताई गई समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा प्रत्येक फरियादी की समस्या का नियमानुसार निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें त्वरित न्याय एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
📲Get App