🔥 TRENDING આણંદમાં આંગડિયા પેઢીમાંથી ૪૫ લાખની છેત... Economic Times Guides Indian SMBs on B... Odisha Forms Panel to Examine Backward... China-Pakistan Border Protocol Challen... NDTV Video Showcases 25 Years of Naren... West Indies Tour India 2013/14: ODI Se...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की ली सलामी, शाखाओं व बैरक का किया निरीक्षण
Local

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की ली सलामी, शाखाओं व बैरक का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Aug 2026, 01:32 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, क्षेत्राधिकारी सहित अधिकारी रहे मौजूद

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं एवं विभागीय मामलों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App