🔥 TRENDING Fourth Uttar Pradesh International Tra... Vice President Radhakrishnan to Inaugu... Aurangabad Police Arrest Two Members o... Jabalpur: Alcohol‑Fueled Fight Leaves... BJP Chairperson Finalised in Mount Abu... ધનલક્ષ્મી યુવક મંડળનું માનજલપુરમાં ગણપ...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित

Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा अनुशासनहीनता के मामले में नव आरक्षक 247 नीलेश पटारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नव आरक्षक 19.12.2025 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे थे। दिनांक 18.09.2026 को पुलिस लाइन शहडोल में उपस्थित होने पर उनकी वर्दी एवं वेशभूषा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

पूर्व में भी उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण हेतु पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिगरा, जिला ग्वालियर भेजे जाने के निर्देश थे, किंतु वे प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए थे एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हो गये थे। उक्त कृत्य पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 64(2) एवं (4) के अंतर्गत घोर अनुशासनहीनता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

#shahdol #शहडोल
📲Get App