🔥 ट्रेंडिंग डीसीओ की कार्रवाई : 2 लाख रुपए की नकली... ભુજ-ખાવડા માર્ગ પર ગમખ્વાર અકસ્માત બાદ... दौड़, खो-खो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगि... दिग्गजो ं के प्रचार के बाद भी भाजपा को... van nhi dii hospital valo naa 🥺 बलिया-छपरा रेलखंड पर लगातार पत्थरबाजी,...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण
स्थानीय

पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 सित. 2026, 06:58 AM 👁 87
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

HS की नियमित निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोंच। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं नियमित अध्यावधिक की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों (HS) की नियमित निगरानी करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App